फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दस दिन बाद उहल-टौणी देवी-कक्कड़ मार्ग बसों के लिए बहाल

Thu, 12 Feb 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
उहल-टौणी देवी-कक्कड़ सड़क मार्ग से निकलते वाहन। स्रोत : लोक निर्माण विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। दस दिनों के बाद उहल–टौणी देवी–कक्कड़ सड़क मार्ग बसों के लिए बहाल हो गया है। 31 जनवरी को डंगा गिरने के कारण यह मार्ग बड़ी गाड़ियों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग बंद रहने से टौणी देवी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को वाया छतरूढ़ू–चौरी कोट होकर करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। निजी व सरकारी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी, मजदूर वर्ग और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सबसे अधिक प्रभावित रहे। हालांकि छोटी गाड़ियों के लिए सड़क पहले ही खोल दी गई थी।

बसों के लिए सड़क मार्ग बहाल होने पर यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क मार्ग को चौड़ा भी किया जाए। जगह-जगह पैचवर्क करने की बजाय पूरी सड़क पर गुणवत्तापूर्ण टारिंग की जाए।
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी उपमंडल के सहायक अभियंता नितेश भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को उहल–टौणी देवी–कक्कड़ सड़क मार्ग बसों के लिए बहाल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें