बीस टीमों के 40 कर्मचारियों न घर-घर दस्तक देकर सर्वे में किया दवाई पिलाने का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। पल्स पोलियो की दवाई पीने से कोई बच्चा न छूटे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दूसरे दिन भी घर-घर दस्तक देकर बच्चों को दवाई पिलाई और अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू के अधीन 20 टीमों के करीब 40 कर्मचारियों ने मंगलवार को 2,463 घरों का सर्वे करके पल्स पोलियो अभियान को पूर्ण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू के निरीक्षक रघुवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुंड़खर में बाहरी राज्यों के 28 बच्चों सहित 54 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। तीन दिन में दस बूथों पर 1241 बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाने का कार्य किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू के प्रभारी डॉ. गौरव ठाकुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे कर रहे कर्मचारियों का मुंडखर में निरीक्षण किया। इसमें सभी कर्मचारी अपना कार्य सही तरीके के करते हुए पाए गए। उन्होंने कहा कि सर्वे टीम ने घर-घर दस्तक देकर सभी घरों का सर्वे किया और दो दिन छूटे हुए करीब 112 बच्चों को दवाई पिलाई। ॉ।
समाचार : सोनम शर्मा