फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौण में जीर्णोद्धार के बाद बहने लगी जलधारा

Fri, 05 Dec 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जलाड़ी में जीर्णोद्धार के बाद नौण के बाहर बनाया गया गेट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रंगस(हमीरपुर)। रियासतों के दौर में अस्तित्व में आया नौण एक बार फिर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। सुंदरता के साथ साथ नौण में जल धारा भी बहने लगी है।
नौण की सफाई में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां भी निकलकर सामने आई हैं। खंड विकास अधिकारी नादौन के मार्गदर्शन व दूरदर्शी सोच के चलते कार्यालय स्टाफ व स्थानीय मनरेगा कामगारों के अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों ने सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए श्रमदान किया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान ग्राम पंचायत जलाड़ी में बरसों पुराना निर्मित नौण मिला, जो अपने वास्तविक स्वरूप को खो चुका था। पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की वजह से इससे बहने वाली जलधारा भी पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। सर्वेक्षण के बाद एक योजना बनाकर जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों के अलावा मनरेगा कामगारों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने नौण के वास्तव स्वरूप को निखार दिया।
सनातन धर्म के देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी साफ सुथरा करके एक व्यवस्थित ढंग से नौण के पास रखा है, ताकि क्षेत्रवासियों की आस्था व धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप उपरोक्त मूर्तियों का भी अस्तित्व बना रहे।

ग्राम पंचायत जलाड़ी में जीर्णोद्धार के बाद नौण के बाहर बनाया गया गेट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें