फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे-धनेटा मार्ग पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से लग रहा जाम

Fri, 05 Dec 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मैहरे बाजार में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। मैहरे–धनेटा सड़क मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि सड़क के दोनों ओर बिना किसी नियंत्रण के वाहन पार्क हो रहे हैं, जिससे बाजार में जाम की समस्या आम हो गई है।
विज्ञापन

अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण राहगीरों के लिए सड़क को पार करना भी जोखिम भरा हो रहा है। सबसे अधिक समस्या स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। राहगीरों और बाजार कमेटी के प्रधान राज कुमार बिज, राकेश, प्रदीप, सुरेश, प्रवीण, राज कुमार आदि ने कहा कि बाजार में टैक्सी चालक करीब 20 हैं, लेकिन सड़क किनारे 50 से अधिक वाहन खड़े मिलते हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
बाजार में बार-बार लगने वाला जाम व्यापार को प्रभावित कर रहा है। कई वाहन सड़क के बीच तक खड़े हो जाते हैं, जिससे एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी बाधित होती है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाजार में यदि टैक्सी स्टैंड का निर्माण हो जाता है, तो बाजार में सड़क किनारे पार्क होने वाली गाड़ियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


कोट
जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस विभाग अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई करेगा और मैहरे-धनेटा मार्ग पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। -लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर

मैहरे बाजार में लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें