फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला और बाल विकास विभाग को 22 सालों के बाद नसीब हुई सरकारी छत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय (सीडीपीओ) सुजानपुर को 22 वर्षों के बाद सरकारी छत नसीब हो गई है। नवनिर्मित मिनी सचिवालय की तीसरी मंजिल पर सीडीपीओ कार्यालय काम करेगा। पूर्व में सीडीपीओ कार्यालय को उपमंडल में ही किराए के कमरे में चलाया जा रहा था लेकिन अब नवनिर्मित मिनी सचिवालय में सीडीपीओ कार्यालय को शिफ्ट करने का कार्य पूरा हो गया है। जिससे लोगों को एक ही छत के नीचे एसडीएम, सीडीपीओ समेत अन्य कार्यालयों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


14 करोड़ रुपये की लागत से बने मिनी सचिवालय का शिलान्यास कांग्रेस सकरार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा किया गया था। जबकि लोकार्पण पूर्व भाजपा सरकार के समय जयराम ठाकुर द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया। पूर्व में मिनी सचिवालय में केवल एसडीएम कार्यालय को ही शिफ्ट किया गया था लेकिन अब सीडीपीओ कार्यालय सहित अन्य विभागों के कार्यालयों ने क्रमबद्ध तरीके मिनी सचिवालय में अपने कार्यालयों को शिफ्ट करने का कार्य शुरु कर दिया है।
इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि मिनी सचिवालय में सीडीपीओ कार्यालय को शिफ्ट करने का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सीडीपीओ कार्यालय वर्ष 1997 से किराए के भवन में चल रहा था जो कि अब शिफ्ट होकर मिनी सचिवालय में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें