आज से 31 अगस्त तक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगा स्पॉट राउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में अलग-अलग ट्रेड में खाली सीटों के लिए 28 से 31 अगस्त तक स्पॉट राउंड होगा। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसमें ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन (स्मार्ट सिटी), मशीनिस्ट, मेकेनिक मोटर व्हीकल, प्लंबर, सेइंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर एंड सीक्रेटरियल असिस्टेंट हिंदी, सरफेस ओर्नामेंटेशन टेक्नीशियन, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, वेल्डर में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश दसवीं में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। 70 फीसदी अंक से ऊपर के अभ्यर्थी 28 को, 55 से ऊपर 70 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी 29 और 55 व उससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी 30 अगस्त को संस्थान में उपस्थित हो सकते हैं। 31 अगस्त को संस्थान में कोई भी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकता है। इस बारे में आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि काउंसलिंग के अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज तथा उनकी प्रतिलिपि फोटो लेकर आएं। दस्तावेजों के सत्यापन के साथ फीस जमा करवाने पर सीट आवंटित की जाएगी।