फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, खामियां दूर होने तक नादौन बाईपास नहीं खुलेगा

Thu, 02 Jul 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नादौन बाईपास फोरलेन पर यातायात शुरू होने के बाद लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए 12 दिन से बंद इस मार्ग का बुधवार को एसडीएम निशांत शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी सुरक्षा मानकों से जुड़ी खामियां दूर नहीं हो जातीं, तब तक फोरलेन को यातायात के लिए नहीं खोला जाएगा। उन्होंने पुलिस, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, व्यापार मंडल तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भट्ठा गांव से भड़ोली गांव तक दुर्घटना संभावित स्थलों का जायजा लिया।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि 5 जुलाई तक सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने भट्ठा-कांगू संपर्क मार्ग, गगाल स्थित डिग्री कॉलेज मार्ग, बाईपास प्रवेश द्वार, अस्पताल मार्ग तथा गुरुद्वारा मार्ग क्रॉसिंग पर चेतावनी बोर्ड, गति सीमा संकेतक और सड़क मार्किंग का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा गुरुद्वारा मार्ग के समीप उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा नए ब्यास पुल पर फुटपाथ को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं भी प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें