फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रशासन बना मूकादर्शक, बच्चों ने उठाया पुलिया निर्माण कार्य का बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सरकार और प्रशासन की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। धिरवीं और समलोग सड़क पर पुलिया न होने से लोगों सहित विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब विद्यार्थियों ने पुलिया के निर्माण कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। विद्यार्थी समलोग गांव के लिए रास्ते पर पुलिया निर्माण कार्य के लिए चंदा एकत्रित कर रहे हैं। धिरवीं से समलोग गांव के एक दर्जन विद्यार्थी धिरवीं स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन उन्हें रास्ते में एक नाले को पार कर जाना पड़ता है। इससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। बरसात में ये परेशानी और बढ़ जाती है। इसके लिए उन्होंने गांव में चंदा मांगकर पुलिया निर्माण करने की ठानी है।
विज्ञापन


धिरवीं व समलोग गांव के बीच में पूर्व भाजपा सरकार के समय में सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की गई थी और जेसीबी के माध्यम से सड़क भी निकाल दी थी और सड़क पर पुल बनना बाकी है लेकिन बजट के अभाव में पुल का काम अभी शुरू नहीं हो सका है। पुलिया के लिए पंचायत कार्यालय के पास बजट नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों ने निर्माण कार्य के लिए गांव-गांव जाकर बजट उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। इस बारे में भोरंज पंचायत प्रधान पूजा देवी और उप प्रधान संजय कुमार ने कहा कि पुलिया निर्माण में अधिक बजट लगेगा, जिसके लिए पंचायत के पास इतना बजट नहीं है परंतु यदि लोक निर्माण विभाग पुल का निर्माण करवा दे तो समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें