फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आदित्य बने रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल भड़ोली में तीसरी रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में आदित्य सोनी ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लड़के और लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में रसेश गुलेरिया और शेरिया गुलेरिया ने खिताबी जीत दर्ज की। अंडर-11 वर्ग में अद्विक शर्मा और अनवी विजेता बने, जबकि अंडर-13 वर्ग में ऋत्विक बनयाल और यशस्वी ठाकुर ने अपने बौद्धि कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। विशेष रूप से सक्षम सहगल और अनन्या ठाकुर ने अंडर-9 डिवीजन में अपना दबदबा कायम रखा। स्कूल प्रधानाचार्य सुरजीत राणा बताया कि प्रतियोगिता में 58 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप के निदेशक अनूप शर्मा, मुख्य आर्बिटर किशन चंद और डिप्टी चीफ आर्बिटर नैन्सी पटियाल ने मैचों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव सारिका ठाकुर और मीडिया प्रवक्ता अंकु वालिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें