फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए सुधार के निर्देश

Mon, 20 Apr 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एडीसी नशा निवारण केंद्र का निरीक्षण करते हुए। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। एडीसी अभिषेक गर्ग ने रविवार को शहर और इसके आसपास संचालित नशा निवारण एवं परामर्श केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, डीएसपी नितिन चौहान, तहसीलदार नरेश पटियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एडीसी ने विभिन्न केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने केंद्रों के रिकॉर्ड की जांच की और उपचार और परामर्श के लिए आने वाले लोगों का विस्तृत ब्योरा भी तलब किया।
विज्ञापन

अभिषेक गर्ग ने नशा निवारण केंद्रों में उपचाराधीन लोगों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-10 स्थित आयुष्मान रिहैबिलिटेशन एंड ड्रग्स काउंसलिंग सेंटर में इस समय 24 लोग उपचार एवं परामर्श प्राप्त कर रहे हैं।
वहीं, वार्ड नंबर-5 में इंटीग्रेटेड सेंटर फॉर एडिक्ट्स (आईआरसीए) एवं योग साधना कक्ष में 11 लोग और दोसड़का स्थित गोल्डन एज ड्रग काउंसलिंग सेंटर में 21 लोग नशा छोड़ने के लिए उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि तीनों केंद्रों के संचालकों को सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यहां आने वाले लोगों को बेहतर माहौल मिल सके और वे नशा छोड़कर सामान्य जीवन जी सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें