फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गेहूं, मक्की और हल्दी के दाम बढ़ने से किसानों को हो रहा लाभ

Mon, 20 Apr 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत अमरोह के गांव छबोट ब्राह्मणा के किसान संजीव कुमार को प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों से अच्छी आमदनी हो रही है। फसलों के लिए अलग से उच्च दाम निर्धारित होने के बाद उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाया।
विज्ञापन

संजीव कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष गेहूं, मक्की और कच्ची हल्दी से उन्हें काफी अच्छी आय हुई। इस वर्ष दामों में और बढ़ोतरी होने से वे और अधिक उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से अपनी पुश्तैनी जमीन पर खेती कर रहे थे, लेकिन पारंपरिक खेती से उन्हें विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा था।
अब प्राकृतिक खेती के जरिए उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नए वित्तीय वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों के दाम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत गेहूं का मूल्य 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की 60 रुपये, कच्ची हल्दी 150 रुपये और पांगी घाटी के जौ का दाम 80 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अदरक के लिए भी 30 रुपये प्रति किलोग्राम का मूल्य तय किया गया है।
विज्ञापन

प्राकृतिक फसल की प्रति किलोग्राम कीमत

फसल पहले अब
गेहूं 60 80
मक्की 40 60
कच्ची हल्दी 90 150
पांगी घाटी के जौ 60 80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें