फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय के ओपन एयर जिम में बनेगा एक्यूप्रेशर ट्रैक

Sun, 09 Mar 2025 05:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन


सचिवालय परिसर को फैमिली कांप्लेक्स के रूप में विकसित कर रहा प्रशासन
पार्क, बैडमिंटन कोर्ट का किया गया है निर्माण, कैंटीन का किया गया है शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मिनी सचिवालय हमीरपुर में जल्द ही एक्यूप्रेशर ट्रैक की सुविधा मिलेगी। ओपन एयर जिम के इर्द-गिर्द इस ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ओपन एयर जिम में तीन और नए उपकरण स्थापित किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से मिनी सचिवालय हमीरपुर को फैमिली कांप्लेक्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस कड़ी में मिनी सचिवालय में पार्क, ओपन एयर जिम का निर्माण किया गया है। बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण भी किया गया है। ऐसे में हर वर्ग के लिए सुविधाओं को मिनी सचिवालय में विकसित किया रहा है।
सेहत की दृष्ट्रि से एक्यूप्रेशर ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। एक्यूप्रेशर ट्रैक पर टहलने से तनाव कम होता है और कई तरह की बीमारियों यह फायदेमंद है। हमीरभवन के साथ ओपन एयर जिम के चारों ओर यह चार फीट की चौड़ाई का ट्रैक बिछाया जाएगा। यहां पर योगा, व्यायाम करने की सुविधा लोगों को मिलेगी। मिनी सचिवालय में बच्चों, बुजूर्गों और हर वर्ग के लिए सुविधाएं विकसित की जा रही है। डीसी हमीरपुर के चैंबर के बाहर कुछ दिन पहले की कैंटीन भी शुरू की गई है। आने वाले दिनों में बचत भवन के परिसर में स्वयं सहायता समूहों को जगह दी जाएगी। यहां पर स्थानीय उत्पादों को बेचने के साथ महिलाएं स्थानीय व्यंजनों को तैयार कर काउंटर सेल कर पाएंगी। ऐसे में मिनी सचिवालय में खेलने, व्यायाम करने के साथ ही लोगों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन




एक्यूप्रेशर ट्रैक पर चलने के फायदे
घुटने, एड़ी, और पैरों के दर्द में आराम, बैक पेन और गर्दन के दर्द में सुधार, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत, तनाव, चिंता, और डिप्रेशन कम होता है, बैचेनी और घबराहट और नींद न आने की समस्या से भी राहत मिलती है।
विज्ञापन


कोट
ओपन एयर जिम के चारों ओर एक्यूप्रेशर ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। जिम में तीन नए उपकरण भी लगाए जाएंगे। सचिवालय परिसर में हर आयु वर्ग के लिए सुविधा मिले इसका प्रयास किया जाएगा। -अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें