फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेधावी छात्रा अंजली देवी को किया सम्मानित

Sun, 09 Mar 2025 05:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांव मसेरडू के शिव मंदिर में लगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते भक्त। स्रोत : गांववासी
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुधार संगठन की मासिक बैठक शनिवार को शिव त्रिमूर्ति मंदिर धनेटा में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अनिल गुलेरिया ने की। बैठक में प्रोफेसर एवं उप-प्राचार्य नीलम अग्निहोत्री को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान, जबकि धनेटा क्षेत्र की मेधावी छात्रा अंजली देवी को भी सम्मानित किया गया। संगठन के सदस्य किशोरी लाल शर्मा ने उन्हें 1100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान संगठन की तदर्थ कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें विजय शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, मुकेश शर्मा, राजन चौहान, मदन लाल शर्मा, जगतार परमार और योगराज शर्मा को शामिल किया गया। इस अवसर पर शक्ति चंद शर्मा, योगराज शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, लक्की, मदन शर्मा, देशराज, राजीव पाल शर्मा, सरजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें