फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में एक माह के भीतर बदलेंगे गतिविधि कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में एक माह के भीतर बदलेंगे गतिविधि कैलेंडर
विज्ञापन

-स्कूल प्रमुखों को नए सत्र के अनुसार कार्यक्रमों का देना होगा ब्योरा
-उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं दिशानिर्देश
-वार्षिक परीक्षाएं, मासिक टेस्ट, खेलकूद प्रतियोगिताएं करनी होंगी अपडेट

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में एक माह के भीतर गतिविधि कैलेंडर बदले जाएंगे। कैलेंडरों में स्कूल प्रमुखों को नए सत्र के अनुसार तिथियों कार्यक्रमों के साथ अन्य आयोजन से संबंधित जानकारियों का ब्योरा प्रस्तुत करना होगा। नए शैक्षणिक 2026-27 की शुरुआत के साथ उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देशों के अनुसार, स्कूलों प्रमुखों को अपने पुराने गतिविधि कैलेंडर में आवश्यक संशोधन करते हुए नए सत्र के अनुरूप तिथियों और कार्यक्रमों की जानकारी अपडेट करनी होगी ताकि विद्यार्थियों को सत्र के दौरान आवश्यक जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

कैलेंडरों में वार्षिक परीक्षाएं, मासिक टेस्ट, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मेले, अभिभावक-शिक्षक बैठकें और अन्य महत्वपूर्ण आयोजन शामिल होंगे। कैलेंडरों के साथ बीते शैक्षणिक सत्र में आयोजित गतिविधियों का विवरण भी स्कूलों के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बीते वर्ष की उपलब्धियों, प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी जिससे वे प्रेरित होंगे और आने वाले सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित रहेंगे।
विज्ञापन




स्कूल प्रमुखों को एक माह के भी विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार गतिविधि कैलेंडर तैयार करने और पुरानी गतिविधियों को सूचना पट्ट पर प्रकाशित करने के निर्देश दिए हैं। इससे विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होगी।
-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें