फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटलांदर मार्ग पर बस का ट्रायल फेेल होने पर हरकत में आया विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर से पटलांदर वाया देई का नौण-नरेली-चलोखर मार्ग पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब इस मार्ग में लोक निर्माण विभाग को गिफ्ट डीड की गई भूमि और मलकीयत भूमि की निशानदेही होगी।
विज्ञापन

बुधवार को राजस्व विभाग और लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निशानदेही का कार्य शुरू किया। अमर उजाला ने 27 नवंबर के अंक में ‘साढ़े तीन साल पहले पास हुई पटलांदर सड़क अब हो गई फेल’ शीर्षक से इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही प्रशासन हरकत में आया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मार्ग पर बस रूट शुरू करने को लेकर गत दिवस हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का ट्रायल किया गया लेकिन, वह संकरी सड़क में फंस गई। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से बस को मोड़ कर वापस हमीरपुर बस स्टैंड भेज दिया। जबकि 4 जून 2016 को इस मार्ग पर एचआरटीसी ने 47 सीटर बस का सफल ट्रायल किया था। लेकिन, अब साढ़े तीन साल बाद ही यह मार्ग कैसे बसों के लिए फेल हो गया। दूसरी तरफ स्थानीय ग्रामीणों ने राजस्व विभाग और लोनिवि पर निशानदेही की सूचना न देने के आरोप लगाए हैं।
ग्राम पंचायत देई का नौण ने बताया कि वर्ष 2015-16 में सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से अपनी जमीन की गिफ्ट डीड बनाकर विभाग के नाम की थी। उस समय परिवहन निगम की बस चलाकर रोड को पास किया गया था लेकिन उसके बाद न तो बस आई और न ही विभाग ने सड़क की सुध ली। जिसका नतीजा यह निकला कि गिफ्ड डीड की हुई जमीन पर अतिक्रमण होने लगा। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभाग से कर भवन निर्माण कार्य बंद करवाने का आवेदन किया। साल भर पहले विभाग ने राजस्व विभाग को निशानदेही के लिए लिखा। अब साल भर बाद विभागीय कर्मचारियों को निशानदेही की याद आई, लेकिन बन्नेदारों को बुलाना उचित नहीं लगा। बुर्जियां गाड़कर निशानदेही को मंजूरी भी दे दी। फिर भी बन्नेदारों को पूछना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

बयान
राजस्व विभाग के कानूनगो और पटवारी को निशानदेही के लिए मौके पर भेजा गया है। देई का नौण सड़क पर निशानदेही का कार्य चल रहा है। अतिक्रमण पर बेदखली के आदेश जारी किए जाएंगे।
राजीव ठाकुर, तहसीलदार हमीरपुर।
बयान
हमीरपुर से पटलांदर वाया देई का नौण-नरेली-चलोखर मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत मिली है। गत दिवस एचआरटीसी की बस का ट्रायल भी फेल हो गया। जिसके चलते अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अरविंद लखनपाल, एक्सईएन लोनिवि टौणीदेवी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें