फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चोरी करने से रोका तो पीटा डाला कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रधान कुलदीप खरवाड़ा ने मंगलवार को धर्मपुर विद्युत उपमंडल नादौन के अंतर्गत बिजली बिल वितरण के कार्य में लगे आउटसोर्स कर्मचारी अजय ठाकुर के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अति शीघ्र नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बिजली उपभोक्ता रत्न चंद मीटर से सीधी सप्लाई जोड़कर बिजली चोरी कर रहा था। जिसका आउटसोर्स कर्मचारी वीडियो बना रहा था कि पीछे से आकर रत्न चंद ने अजय ठाकुर पर हमला कर दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। रत्न चंद ने अजय ठाकुर को मारपीट करने के बाद आधे घंटे तक कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल की वीडियो डिलीट करने की कोशिश की लेकिन, मोबाइल लॉक न खुलने की वजह से वीडियो डिलीट नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अजय ठाकुर ने वहां से छूटने के बाद वारदात की सारी रिपोर्ट पुलिस थाना धर्मपुर में की और विभागीय अधिकारियों को भी सूचित किया। पुलिस ने अजय ठाकुर की रिपोर्ट के बाद इसका मेडिकल करवाया। इस संबंध में बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक आरके शर्मा और धर्मपुर विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विवेक धीमान से बात की है और बिजली चोरी का वीडियो भी भेजा गया। कुलदीप ने बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक आरके शर्मा से मांग की है कि फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारी दफ्तरों में बैठे हैं, उनको दफ्तरों से बाहर निकालकर बिजली चोरी पकड़ने के लिए फील्ड में उतारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें