हमीरपुर। एनएसएस कार्यकर्ताओं ने मिशन डिजिटल कोरोना अवेयरनेस कैंपेन के जिले में बुधवार को सौ दिन पूरे कर लिए हैं। अभियान के संयोजक दीक्षित धलारिया ने कहा कि इन सौ दिनों में स्वयंसेवियों ने सेवा भाव से कार्य करते हुए एनएसएस को इसके उद्देश्यों के अनुरूप एक नई पृथक पहचान दिलवाई। इस मुहिम में स्वयंसेवियों ने मास्क बनाने, बांटने, लॉकडाउन का पालन करवाने, सामाजिक दूरी बरकरार रखने आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया। यह अभियान स्वयंसेवियों के स्वेच्छा सेवा भाव से कार्य करने के परिणाम स्वरूप ही पूरा हो पाया। इस अभियान में सुशांत शर्मा, शिवागी, अंकिता, अभिषेक, इंशात, राहुल, प्रियंका, निशांत, इशिता, जितेंद्र, अनुराग, ईशा, कनक, सिया, रजत, गीतांजलि, इप्शिता, राशिका, शिवालिका, सुनिधी ने योगदान दिया। महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य डॉ अंजू बत्ता सहगल ने एनएसएस के कोरोना काल में समाज को सुरक्षित व जागरूक करने के कार्यों को श्रेष्ठ बताते हुए उनकी तारीफ की।