फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: साथी की पीठ में छुरा घोंपने का आरोपी चार दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सदर के तहत नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर में कमरे के किराये को लेकर साथी की पीठ में छुरा घोंपने के आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को अदालत ने 28 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्रतापनगर में किराये के कमरे में एक साथ रहने वाले दो दोस्तों में किराये को लेकर बहसबाजी के बाद खूनी झड़प सामने आई थी। एक दोस्त ने दूसरे की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


कांगड़ा के थुरल निवासी सुरेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह प्रतापनगर में किराये के कमरे में रहता है। उसके साथ हमीरपुर के बराड़ा टौणीदेवी निवासी विश्व परमार भी साथ रहता है। रात को अचानक किराये को लेकर विश्व से बहसबाजी शुरू हुई। इस दौरान विश्व ने उसे चाकू मार दिया। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया है। आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें