फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल पर 13 माह की फीस वसूलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोनाकाल में अब एक और निजी स्कूल में 12 की जगह 13 माह की फीस वसूलने की शिकायत आई है। निजी स्कूल के अभिभावकों ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र से शिकायत की है कि जो विद्यार्थी बोर्ड कक्षा में हैं उनसे अप्रैल माह की फीस भी वसूली जा रही है। जबकि ऐसे मार्च माह तक 12 माह की फीस वसूली जाती है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस बार बोर्ड की परीक्षाएं मार्च की बजाय अप्रैल माह में ली जाएंगी। ऐसे में विद्यार्थियों से अप्रैल माह की फीस भी वसूली जा रही है।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य से पूछताछ की है। उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि अभिभावकों की तरफ से ऐसी शिकायत मिली थी। जिस पर स्कूल से पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने पिछली फीस नहीं दी है, यह उसी फीस को वूसला जा रहा है और अभिभावकों से महज 12 माह की फीस ली जा रही है। उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि अगर कोई भी निजी स्कूल निर्धारित से अधिक फीस वसूलता है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें