हमीरपुर। महिला थाना हमीरपुर के तहत एक गांव की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।
मामले में पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि 45 वर्ष की बेटी की शादी वर्ष 2000 में हुई थी। बेटी और उसके बेटे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले छह माह से एक व्यक्ति बेटी को बहला फुसलाकर, प्रलोभन देकर और शराब पिलाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
कुछ माह पहले पीड़िता एनएच किनारे नग्न अवस्था में ग्रामीणों को मिली थी। महिला से शराब व उल्टियों की बदबू आ रही थी। गांववासियों ने पीड़िता को घर लाया। इस घटना के बाद दोबारा वह मायके से लापता हो गई थी।
17 जून को पीड़िता अपने मायके से ससुराल के लिए निकली, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंची। 24 जून को गांव की महिलाओं ने पीड़िता को सड़क किनारे देखा और घर पहुंचाया। इसके बाद पीड़िता ने परिवारजनों व रिश्तेदारों को बताया कि एक व्यक्ति ने उसे श्मशानघाट के नजदीक शेड में रखा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
कोट
दुष्कर्म की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में गहन जांच जा रही है।
-बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर