फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हादसों ने रोकी फोरलेन की रफ्तार, 12 दिन बंद रहेगा नादौन बाईपास, सेल्फी लेने पर जुर्माना

Fri, 19 Jun 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एसडीएम नादौन निशांत शर्मा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक में विभिन्न विभागीय अधिक
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। शिमला–कांगड़ा फोरलेन पर गगाल से भड़ोली तक नादौन बाईपास को आगामी 12 दिनों के लिए बंद रखकर अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे। बीते एक सप्ताह में नादौन क्षेत्र में छह सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम नादौन निशांत शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि फोरलेन मार्ग पर वाहन रोककर फोटो या सेल्फी लेने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा।
बैठक में पुलिस, एनएचएआई, व्यापार मंडल, नगर परिषद तथा आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल रहे। चर्चा के दौरान ब्लैक स्पॉट्स और तकनीकी खामियों पर विस्तार से विचार किया गया और गगाल से भड़ोली तक लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इस दौरान तय किया गया कि 12 दिन के लिए यातायात को पुराने ब्यास पुल से नादौन बस अड्डा मार्ग से संचालित किया जाएगा। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि नादौन बाईपास का यह हिस्सा केवल परीक्षण के तौर पर खोला गया था।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि अस्पताल मार्ग, गुरुद्वारा मार्ग और कॉलेज मार्ग सहित सभी संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी संकेतक और गति सीमा बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सड़क मार्किंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, डीएसपी गौरवजीत सिंह ने कहा कि नए ब्यास पुल पर वाहन खड़ा कर सेल्फी लेने वालों के भी चालान किए जाएंगे। इसके अलावा सड़क पर घूमने वाले पशुओं की पहचान के लिए उनके गले में विशेष पट्टियां लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
एसडीएम ने बताया कि 12 दिन बाद सभी संबंधित विभागों की संयुक्त टीम सड़क का निरीक्षण करेगी। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें