फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंग खड्ड में ट्रक गिरा, चालक की मौत

Mon, 30 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुजानपुर(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत भलेठ पुल के पास करियाना से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा है। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है, जबकि ट्रक में सवार अन्य दो व्यक्ति घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सतनाम सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी हाजीपुर, नंगल के रूप में हुई है। सतनाम सिंह ट्रक में करियाना लोड कर दिल्ली से सुजानपुर ले जा रहा था। सतनाम के साथ भूपेंद्र सिंह पुत्र जगदेव निवासी निकोवाल, नंगल और अमन कुमार पुत्र कश्मीरी लाल निवासी हाजीपुर, नंगल भी सवार थे।

 सोमवार सुबह करीब 6 बजे सतनाम ट्रक लेकर जैसे ही भलेठ पुल के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर पुंग खड्ड में जा गिरा। भलेठ पुल की तरफ सैर करने जा रहे युवक राजेश कुमार ने ट्रक को खड्ड में गिरते देख लिया। इसकी सूचना राजेश कुमार ने सुजानपुर पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच तीनों घायलों को एंबुलेंस से सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ट्रक चालक सतनाम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सतनाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं दो घायलों भूपेंद्र और अमन का सुजानपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी प्रकाश चंद का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें