फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरसू बाईपास पर कार की टक्कर से दो प्रवासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत मोरसू सुल्तानी बाईपास पर शुक्रवार रात एक कार की टक्कर से दो प्रवासी मजदूर घायल हो गए। कार चालक दोनों प्रवासियों को कार में बैठाकर भोटा अस्पताल लाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार मोरसू सुल्तानी बाईपास के पास कार की टक्कर से दो राहगीर प्रवासी घायल हो गए। कार चालक दधेल की ओर जा रहा था। मोरसू सुल्तानी बाईपास के पास मजदूरों को टक्कर लग गई। चालक अपनी कार में ही भोटा अस्पताल लेकर आया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दोनों उपचाराधीन हैं। कार चालक का कहना है कि दोनों ने अचानक सड़क पार करने की कोशिश की। इसके कारण दुर्घटना हुई। पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें