आम आदमी पार्टी हमीरपुर के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर से कमर्शियल टैक्स हटाने को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन सौंपने वालों में आम आदमी पार्टी के संयोजक संजीव रणौत, सुदर्शन पटियाल, अमित कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार आदि शामिल रहे। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से ट्रैक्टर से कमर्शियल टैक्स हटाने की मांग की।
संयोजक संजीव रणौत ने बताया कि 2002 में आदेश जारी कर प्रदेश में रजिस्टर्ड ट्रैक्टर को कमर्शियल घोषित किया गया था। आदेशानुसार सारे ट्रेक्टरों पर गुड्स टैक्स, गत्ता कॉपी, हर साल टोकन टैक्स जरूरी हो गया।
सालाना इंश्योरेंस भी कमर्शियल पैट्रन पर हो गई जो लगभग ढाई गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों की आड़ में विभाग और पुलिस उन्हें तंग कर रही है।
उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि हिमाचल सरकार के इस तुगलकी फरमान से प्रदेश के किसानों को मुक्ति दिलाई जाए। उपमंडल भोरंज में भी आम आदमी पार्टी ने एसडीएम भोरंज एसके पराशर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर धनी राम धीमान, मनोज कुमार, सोमदत्त, योगेंद्र सिंह डोगरा, टेक चंद कौशल, राज्य किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश कुमार, गुलशन कुमार सोनी, विजय कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।