फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैराथन में आंचल प्रथम, रस्साकशी में चकमोह वृत्त ने बाजी मारी

Fri, 14 Mar 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के ताल स्टेडियम में वीरवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के सौजन्य विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बिझड़ी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बेटियों ने मैराथन दौड़ और महिलाओं ने रस्साकशी, मटकी फोड़, नाटक और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मैराथन दौड़ में आंचल प्रथम, संजना ने द्वितीय और श्रेया तथा पायल ने तृतीय स्थान हासिल किया। मटकी फोड़ में आंगनबाड़ी वृत्त ब्याड़ और रस्साकशी में चकमोह वृत्त ने बाजी मारी।
उत्कृष्ट कार्य करने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी अनिल कुमार, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी बिझड़ी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें