फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई को लेकर सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता

विज्ञापन
महंगाई को लेकर गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को हमीरपुर में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गांधी चौक से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश रैली भी निकाली और सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। आप नेताओं ने कहा कि सरकार ने खाने पीने की चीजों आटा, दाल चावल, दूध और दही पर जीएसटी लगाकर गरीबों से उनकी रोटी और हक छीनने का प्रयास किया है। इसे आम आदमी पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और सरकार के खिलाफ ऐसे ही सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर सिर पर उठाकर और आलू-प्याज की मालाएं लटका कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर सीधे तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। धरने में पार्टी के नेता शैंकी ठुकराल, जिला अध्यक्ष धनी राम धीमान, महिला विंग अध्यक्ष विमला राठौर, जिला संयुक्त सचिव महिला विंग रजनी बाला और सुदर्शन पटियाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महंगाई के कारण आम परिवार को चूल्हा जलाना मुश्किल हो चुका है।
गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने गरीबों के पेट में छुरा घोंपने का काम किया है। देश में पहले से ही लोग कुपोषण के शिकार हैं। आए दिन कई केंद्रीय एजेंसियां रिपोर्ट सार्वजनिक कर चुकी हैं, लेकिन अब खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से देश में निर्धन बच्चे और अधिक संख्या में कुपोषण के शिकार होंगे। विमला राठौर ने कहा कि भाजपा राज में घर के बच्चे पहले से बेरोजगारी से परेशान होकर घर पर बैठे हैं। वहीं, सरकार ने अब महंगाई बढ़ाकर घर चलाना मुश्किल कर दिया है। विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को घेरते हुए कहा कि वह बताएं कि कब उन्होंने किराना की दुकान से सामान खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें