आयुर्वेदिक चिकित्सालय हमीरपुर में बनाया सपोर्ट पंचकर्म सेल्फी प्वाइंट। संवाद
- फोटो : samvad
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हमीरपुर में पंचकर्म चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नई पहल की गई है। चिकित्सालय परिसर में ''सपोर्ट पंचकर्म'' सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है, जहां मरीज और आमजन सेल्फी लेकर पंचकर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
आधुनिक दौर में सेल्फी पॉइंट लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। ऐसे में यह पहल पंचकर्म जैसी प्राचीन आयुर्वेदिक उपचार पद्धति के प्रचार-प्रसार में भी सहायक साबित हो रही है।
जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में प्रतिदिन 10 से अधिक मरीज पंचकर्म चिकित्सा का लाभ उठा रहे हैं और विभिन्न रोगों के उपचार के साथ स्वास्थ्य संवर्धन के लिए लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार पंचकर्म शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा कई पुरानी बीमारियों के उपचार में लाभकारी पद्धति है।
आयुर्वेदिक चिकित्सालय की चिकित्सा अधीक्षक वनीता शर्मा ने लोगों से आयुर्वेद और पंचकर्म के प्रति जागरूक होने और चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।