फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नशे के खिलाफ अनोखी पहल, लाइव म्यूजिक कंसर्ट में दिखा उत्साह

Sat, 18 Oct 2025 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में लाइव कंसर्ट में झूमते विद्यार्थी। संस्थान। - फोटो : जमीन का मुआयना करते राजस्व के कर्मचारी।
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर नशे के खिलाफ जंग विषय पर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की गई, जिसका आयोजन कॉलेज स्टूडेंट यूनियन और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक लाइव म्यूजिक कंसर्ट रहा।
विज्ञापन

इसमें प्रसिद्ध युवा कलाकार सारभ और यासीन ने अपनी आवाज से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर कविताओं, गीतों और स्लोगनों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया कि वे नशे से नहीं, अपने सपनों से प्यार करें।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य प्रमोद पटियाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में शहर के कई प्रसिद्ध सामाजिक युवा कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जंग में संगीत और कविताओं को अपना माध्यम बनाया गया है। संगीत और शब्द हमेशा से परिवर्तन के हथियार रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों के लिए सपने देखते हैं कि वे पढ़-लिखकर उनका नाम रोशन करें, इसलिए हर युवा को यह संकल्प लेना चाहिए कि न नशा करेंगे, न नशा करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें