फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुआड़ के पास सरिये से लदा ट्रक गड्ढे में फंसा, सुजानपुर-संधोल सड़क सात घंटे रही बाधित

Thu, 25 Dec 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांव पुआड़ के पास सरिये से लदा ट्रक फंसा। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : सड़क खोदवाकर जांच करते लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ।
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर से संधोल को जाने वाली मुख्य सड़क में गांव पुआड़ के पास सरिये से लदा ट्रक गड्ढे में फंस गया, जिस कारण सुजानपुर-संधोल बस सात घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

इस सड़क में जल शक्ति विभाग ने खोदाई की है। खोदाई के कारण ट्रक के टायर गड्ढे में फंस गए। यहां पर सात घंटे तक यातायात बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क बहाल हो पाई। सरिये से भरा होने के कारण ट्रक इन गड्ढों से नहीं निकल पा रहा था।
वहीं, सुजानपुर से संधोल की ओर और संधोल से सुजानपुर की ओर आने वाले वाहन जाम में फंस गए। इस दौरान कर्मचारियों तथा स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, छोटे दोपहिया वाहन चालकों को पुआड़ से टिकरीबला संपर्क मार्ग का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

सात घंटे की मशक्कत के बाद लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर कार्रवाई शुरू की तथा ट्रक को खाली करवाकर मुख्य सड़क को शाम चार बजे तक बहाल करवाया। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता चिराग कालिया ने कहा कि मौके पर गए थे और शाम तक ट्रक को खाली करवाकर रास्ता बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें