फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद के चार नामांकन सहित कुल 32 नामांकन रद्द

Thu, 14 May 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया में कुल 32 नामांकन रद्द हुए है। जिले के चार जिला परिषद वार्ड में एक-एक प्रत्याशी का पर्चा रद्द हुआ है।
विज्ञापन


जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों हेतु तीन चरणों में होने वाले चुनावों के लिए दाखिल किए गए कुल 5375 नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मंगलवार सुबह आरंभ की गई जांच प्रक्रिया के दौरान 32 नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं, जबकि 5343 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। रद्द किए गए नामांकन पत्रों में जिला परिषद सदस्य के 4, बीडीसी सदस्य के 4, पंचायत प्रधान के 8, उपप्रधान के 4 और पंचायत सदस्य के 12 नामांकन पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड-7 चमनेड, वार्ड-10 जाहू, वार्ड-11 महल और वार्ड-17 मालग का एक-एक नामांकन पत्र रद्द हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि 14 और 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
वहीं, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3,63,699 है। इनमें 1,83,851 महिलाएं और 1,79,846 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर के 2 लोगों के नाम भी मतदाता सूचियों में दर्ज हैं।
विज्ञापन


जिला परिषद के किस वार्ड में कितने नामांकन वैध

वार्ड नंबर
वार्ड नाम


कितने नामांकन



1 बीड़ बगेहड़ा

3


2 पनोह

4


3 दरोगण पतिकोट

3

4 ऊहल

5

5 जंगलरोपा

6

6
ताल


6

7 चमनेड़

3

8 बधाणी

2

9 धमरोल

3


10
जाहू


6

11
महल


3

12 करेर

3





13 बिझड़ी

4

14 झंझयाणी

2

15 दांदड़ू

3


16
लहड़ा

2

17 मालग

2


18 अमलैहड़


2


19 सपड़ोह

2

कुल



64
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें