फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर बाजार में गांधी चौक की तर्ज पर बनेगा चौक

विज्ञापन
सुजानपुर में बाजार का निरीक्षण करते स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत राणा। विभाग।
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में भी जिला मुख्यालय हमीरपुर की तर्ज पर चौक का निर्माण किया जाएगा। गांधी चौक हमीरपुर की तरह ही सुजानपुर बाजार में चौक विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगर परिषद सुजानपुर ने कवायद तेज कर दी है। इस कड़ी में मंगलवार को विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने अधिकारियों के बाद बाजार का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा, विद्युत सहायक अभियंता चंद्रकांत, कनिष्ठ अभियंता सूर्यकांत मौजूद रहे।
विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने कहा कि विद्युत शिकायत कक्ष के कार्यालय को विद्युत भवन के कार्यालय में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी स्थान पर इस भव्य मंच का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के मुख्य बाजार के भीतर प्रवेश चौक पर एक भव्य मंच बनाने की योजना को लेकर भी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इस चौक में धरातल में बैठने की व्यवस्था होगी और ऊपर मंच स्थापित होगा, जिससे जहां ऐतिहासिक चौगान का नजारा तथा बस स्टैंड और बाजार दिखेगा। विद्युत शिकायत कक्ष के स्थान पर इस भव्य मंच को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरोहरों में शामिल प्राचीन पुरातत्व विभाग के संरक्षण में कांगड़ा चित्र शैली से भरा मंदिर नर्वदेश्वर व विशाल चौगान है, लेकिन शहर को अब तक वो रंगत नहीं मिल पाई है।
ऐसे में जल्द ही चौगान में बड़े सुंदर भव्य आकर्षित प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल को पक्का व किनारे पर सुंदर आकर्षित स्ट्रीट लाइट, पुराने टयालों का कायाकल्प, सुंदर स्थान बनाए गए सेल्फी प्वाइंट के साथ ही आकर्षित वर्षाशालिका का निर्माण, चौगान के रेलिंग पर सजी कांगड़ा चित्र शैली की पेंटिंग लगाकर सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें