संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत कलूर गांव में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई। आग की इस घटना में घर के भीतर रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर, राशन सहित अन्य घरेलू सामान और 15 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई।
घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित सुशील कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रवीण के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। सुबह करीब नौ बजे पड़ोसियों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख उन्हें फोन पर सूचना दी।
इसके बाद ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक घर के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। सुशील कुमार के अनुसार आगजनी से उन्हें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह मकान बनवाया था। आग की घटना में फर्नीचर समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
कलूर में घर में आग लगने से जला सामान। स्रोत संस्थान