नादौन बस अड्डे पर निजी बस को पीछे करते समय टूटा निगम की बस का शीश और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन(हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन में बुधवार सुबह सवेरे एक निजी बस यहां उसके पीछे खड़ी एचआरटीसी की एक बस से टकरा गई। इस दौरान पथ परिवहन निगम की बस का आगे वाला शीशा टूट गया। दोनों बस चालकों के बीच बहसबाजी के कारण थोड़ी देर के लिए बस अड्डे पर जाम भी लग गया। निजी बस को शिमला के लिए जाना था और एचआरटीसी की बस हमीरपुर जा रही थी।
दोनों ही बसें काफी देर तक बस स्टैंड पर ही खड़ी रहीं। पुलिस को सूचना देने के उपरांत बसों को वहां से रवाना किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक निजी बस हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से बैक करते समय टकरा गई। इस कारण बस का शीशा टूट गया। उन्होंने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।