फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नशे में ताल में नहाने उतरे व्यक्ति की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टिक्कर से सरकारी बस में बैठकर ताल पहुंचा था
विज्ञापन

पुलिस के सहयोग से व्यक्ति के शव को ताल से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल/हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत कथित तौर पर नशे में ताल में नहाने उतरे व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ओमदत्त (50) निवासी गांव टुह सुबह टिक्कर से सरकारी बस में बैठकर ताल पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार व्यक्ति ने नशे का सेवन किया था और वह ताल में उतर गया। वहां उसने कपड़े उतारे और ताल में कूद गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया और मौका पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों और पुलिस के सहयोग से व्यक्ति के शव को ताल से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें