फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धमरोल सड़क पर भौर में 14 लाख से बनी नई पुली

Sat, 03 Jan 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू से सरकाघाट वाया भरेड़ी सड़क पर भौर में बनी नई पुली। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अंतर्गत जाहू से सरकाघाट वाया धमरोल सड़क पर भौर में 14 लाख रुपये की लगात से नई पुली का निर्माण किया गया। पुली के निर्माण से बरसात के मौसम में सड़क पर आने वाले पानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जाहू से भरेड़ी वाया धमरोल सड़क मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल को जोड़ती है। बरसात के दिनों में पानी के तेज बहाव से पुली के एक तरफ का हिस्सा टूट गया था। पुली बीच से खोखली हो गई थी। इस कारण यहां पर हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। नई पुली करीब 18 मीटर लंबी और 22 मीटर चौड़ी है। नाले के पानी की निकासी बाधित न हो, इसलिए पुली की ऊंचाई करीब 11 फीट की गई है।

पुली की सुरक्षा के लिए सड़क के किनारे डंगे का निर्माण किया गया है। कुछ बचे कार्य को भी पूरा किया जा रहा है। 10 जनवरी तक सड़क को छोटे वाहनों स्कूटर और बाइक के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप, उपप्रधान मोहिंद्र ठाकुर, धमरोल पंचायत प्रधान वीना कुमारी, उपप्रधान विजय कुमार और ग्रामीणों ने बताया कि पुली का नए सिरे से निर्माण होने से वाहन चालकों का सुविधा मिलेगी। उन्होंने पुली के निर्माण के लिए विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया है।

कोट

पुली के निर्माण पर 14 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अभी वाहनों की आवाजाही बंद है। वाहन चालकों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए वाहनों का रूट सुलगवान से भरेड़ी वाया बडैहर किया गया है। -मनोज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज, अनुभाग जाहू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें