फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवा उत्सव में सजेगी सुरों की महफिल

Tue, 13 Oct 2026 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप-दो (संगीत) का आगाज होगा।
विज्ञापन

13 से 17 अक्तूबर तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदेश के करीब 40 महाविद्यालयों के 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। उत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे।
पांच दिवसीय उत्सव में शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वाद्य संगीत, हल्का भारतीय गायन, पाश्चात्य एकल गायन, भारतीय समूह गीत, लोकगीत, लोक ऑर्केस्ट्रा, पाश्चात्य समूह गीत और पाश्चात्य वाद्य संगीत की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने बताया कि युवा उत्सव विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने में मदद करता है। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन सचिव डॉ. पूनम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। उत्सव से विद्यार्थियों को सांस्कृतिक आदान-प्रदान और प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें