सुंदरनगर (मंडी)। पंचायत के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए देहवी के ग्रामीणों ने मिसाल पेश की है। ग्राम पंचायत में आधुनिक पंचायत भवन के निर्माण के लिए कई ग्रामीणों ने अपनी जमीन दान की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए सभी भूमि दानदाताओं का आभार जताया है।
पंचायत प्रधान रीना देवी और उपप्रधान अजय वर्मा ने बताया कि पंचायत भवन के लिए भगत राम, काला राम, नानक चंद, जय सिंह, जगरनाथ, शंकरी देवी, गीता देवी, सुभाष चंद, संजीव कुमार, कैप्टन राज कुमार, नाग राज, परमानंद, शलो राम, बाबू राम, घमीरा राम, प्रेमा राम, ज्ञान चंद, सुंदर लाल, मलागर राम, खेम राज, सरवन राम, अमृत लाल, राम लाल, नैन सिंह, सूबेदार हरिदत्त और पॉम्पलु राम सहित अन्य ग्रामीणों ने जमीन दान की है।
उन्होंने बताया कि कुछ अन्य ग्रामीण भी जमीन दान करने के इच्छुक हैं। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया जारी है। भविष्य में सरकार के सहयोग से यहां आधुनिक मॉडल पंचायत भवन बनाने की योजना है। इससे पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस कार्य में सहयोग के लिए नायब तहसीलदार डैहर, पंचायत सचिव नीतू कटोच और पटवारी श्याम लाल का भी आभार जताया।