फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चकमोह के बाहल ठाकरु में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Thu, 19 Feb 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत चकमोह के समीपवर्ती गांव बाहल ठाकरु में मंगलवार रात बिजली के खंभे पर फ्यूज ठीक करने के प्रयास में 50 वर्षीय रविंद्र कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बाहल ठाकरु गांव की बिजली गुल हो गई थी। इस दौरान गांव में अंधेरा होने के कारण किसी व्यक्ति ने रविंद्र कुमार से संपर्क किया। रविंद्र स्वभाव से मददगार थे और वह बिजली का फ्यूज चेक करने के लिए खंभे के पास चले गए। आशंका जताई जा रही है कि रविंद्र जैसे ही बिजली के खंभे पर चढ़ने लगे तो वह अचानक हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह अचेत होकर वहीं गिर पड़े।
मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए उन्हें उठाया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी ले गए। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही दियोटसिद्ध पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें