फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 4800 लड़कियों को लगेगा टीका

Thu, 19 Feb 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14-15 साल की 4800 लड़कियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मार्च महीने में टीकाकरण शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए तिथियां निर्धारित की जा रही हैं। मेडिकल ऑफिसर (एमओ), सीएचओ, एएनएम और सीएचओ का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। वहीं, आंगनबाड़ी वर्कर्स को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है। मार्च महीने से शुरू होने वाला टीकाकरण अभियान तीन महीने तक चलेगा। 14-15 साल की लड़कियों को चिन्हित किया जा रहा है।
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में ऐसे एक है। समय पर टीकाकरण के जरिये काफी हद तक इसे रोका जा सकता है। टीका पीरियड्स शुरू होने से पहले लड़कियों को लग जाए, तो सर्वाइकल कैंसर होने की आशंका बहुत कम होती है।
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ, एएनएम, सीएचओ, आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्रशिक्षण में टीकाकरण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जमीनी स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता में वृद्धि की गई। सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, समय पर जांच की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें