फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिलिंडर में लीकेज से घर में लगी आग, पांच झुलसे

Sun, 21 Sep 2025 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वाल्मीकि मोहल्ला में एक घर में लगी आग से सामान हुआ राख। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
महिला और पुरुष सहित तीन बच्चों की हालत गंभीर
विज्ञापन

दो पीजीआई और तीन टांडा किए गए रेफर, हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर थाना के तहत हथली खड्ड के समीप वाल्मीकि मोहल्ला में एक घर में श्राद्ध का खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। गैस पाइप लीक होने से लगी आग में पांच लोग झुलस गए। आग लगने से घर और आसपड़ोस में अफरातफरी मच गई।
हादसे में पांच घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को पीजीआई और तीन घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया है। शनिवार को वार्ड नंबर पांच में विजय कुमार के घर में श्राद्ध का आयोजन किया। इसके लिए भट्ठी में खाना तैयार किया जा रहा था। अचानक भट्ठी से लगे सिलिंडर की पाइप निकल गई। इससे रसोई घर में आग लग गई। आग ने घर के एक कमरे को भी चपेट में लिया।
विज्ञापन

घर में मौजूद विजय रिशभ, श्रुति, सुनीता और एक बच्चा भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। पड़ोसी गुरदास ने घटना की सूचना फायर स्टेशन हमीरपुर को दी। मौके पर जब फायर टीम पहुंची तो कमरे में धुआं ही धुआं था। काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। सिलिंडर का रेगुलेटर बंद कर उसे बाहर निकाला गया। इस दौरान चार बेड बॉक्स, फर्नीचर, एलईडी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

फायर विभाग ने करीब दो लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है। आग ने कुछ ही देर में तीन कमरों तक आग पहुंच गई। रसोईघर में दो सिलिंडर रखे थे। हालांकि सिलिंडर नहीं फटा है। दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन रामानंद ने बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी उन्हें शनिवार को दोपहर तीन बजे के करीब लगी थी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जरूरी कदम उठाए हैं। पांच लोग झुलस गए है। वहीं, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा ने मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर घायलों का हाल चाल जाना है।

वाल्मीकि मोहल्ला में एक घर में लगी आग से सामान हुआ राख। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें