नारा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद
नारा शिव मंदिर के पास अनियंत्रित हुई कार, दीवार और लोहे का गेट क्षतिग्रस्त
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नारा में शिव मंदिर के समीप देर रात करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर रिहायशी मकान की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे।
दुर्घटना में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि सभी सवार बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, टैक्सी गलोड़ से नारा की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन नारा शिव मंदिर के पास पहुंचा, तो चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे एक घर की सुरक्षा दीवार से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरक्षा दीवार और लोहे का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों की मदद की। घटना की सूचना गलोड़ पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
वहीं, डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं किया गया है।