दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में हजारों श्रद्धालुओं का जत्था माथा टेकने पहुंचा। बंगा से आए श्रद्धालु शाहतलाई से होते हुए मंदिर पहुंचे। पंजाब के बंगा प्रांत एवं कनाडा में रगंड़ बाबा के आश्रम से संबंधित ये श्रद्धालु दो दिन पहले शाहतलाई पहुंचे थे।
सोमवार दोपहर 1:00 बजे के करीब श्रद्धालुओं का जत्था रगंड़ बाबा की अगुवाई में शाहतलाई से पैदल चलता हुआ दियोटसिद्ध में बालयोगी की नगरी पहुंचा। रंगड़ बादशाह बाबा की अगुवाई में हर साल हजारों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ आते हैं।
इतनी भारी भरकम भीड़ को नियंत्रित करने के लिए न्यास प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इस बारे में मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि पैदल यात्रा करता हुआ 5000 हजार श्रद्धालुओं का जत्था मंदिर पहुंचा। इस दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। सभी श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक बाबा बालक नाथ की गुफा के दर्शन किए।