फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डुगियार जंगल में लगी आग, ग्रामीणों और दमकल विभाग ने मिलकर बुझाई

Sun, 07 Jun 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग बिझड़ी के तहत डुगियार में लगी आग को काबू पाने का प्रयास करते हुए अग्निशमन विभाग
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। अग्निशमन उपकेंद्र बिझड़ी के तहत डुगियार जंगल में आग लगने से वन विभाग को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। दोपहर करीब 12 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन

तेज हवाओं के कारण आग फैलते हुए रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गई, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि समय रहते कार्रवाई से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया।
अग्निशमन उपकेंद्र बिझड़ी के प्रभारी वत्तन सिंह ने बताया कि वन विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टालने में सफलता मिली।

अग्निशमन विभाग बिझड़ी के तहत डुगियार में लगी आग को काबू पाने का प्रयास करते हुए अग्निशमन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें