फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में चलती हुई बस में भड़की आग, सवारियों में हड़कंप

विज्ञापन
हमीरपुर में रूट पर जा रही बस में आग लगने के बाद सड़क पर खड़ी बस। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में सोमवार को रूट पर जा रही निजी बस में अचानक आग लग गई। बस बरठीं से हमीरपुर की तरफ आ रही थी। हमीरपुर अड्डा से करीब दो सौ मीटर पीछे बस के ईंजन से धुआं उठना शुरू हो गया। बस में कुछ सवारियां भी थीं। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हर तरफ धुआं फैल गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस का गियर अचानक फंस गया। इस वजह से चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। बस में आग भी लगी इससे लोग डर गए। दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
बस चालक जितेंद्र का कहना है कि बस में अचानक ही धुआं उठ गया। बस में जो सवारियां बस से उतर गईं। देखते ही देखते धुआं बढ़ता गया। बस का करीब 30 हजार रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है। बस से धुआं उठने के बाद जिला मुख्यालय में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इस कारण जाम भी लग गया। पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जाम पर काबू पाया। बस ऑपरेटर और लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। अचानक आग लगने से मौके में मौजूद लोग भी घबरा गए।
विज्ञापन

लीडिंग फायरमैन दमकल विभाग हमीरपुर दवेंद्र भाटिया ने कहा कि जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। यातायात प्रभारी एसआई पाल सिंह का कहना है कि बस में आग के कारण वाहनों की आवाजाही रुकी थी। इसे बाद में बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें