फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पैसों के लेन-देन में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट

Thu, 09 Apr 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। एसडीएम कार्यालय भोरंज परिसर के बाहर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब न्यायालय की कार्यवाही के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में पूजा देवी, उपेंद्र वर्मा, अनिल कुमार और इंद्र सिंह शामिल हैं। सभी भोरंज के विभिन्न गांवों के हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत निवारक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें