भोरंज (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श जकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में निजी स्कूलों के एक दर्जन विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लिया है। इस खुशी पर वीरवार को प्रार्थना सभा में स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.. ओंकार सिंह भाटिया ने चॉकलेट देकर बच्चों को सम्मानित किया। निजी स्कूलों के विद्यार्थियों अरवन संधू, शिवानी ठाकुर, राहुल ठाकुर, यक्षित राजपूत, गुरिंद्र धीमान, पलक, दीक्षा, तृषा, वंशिका शर्मा, दिव्यांश, गगनदीप, कुशल कुमार सहित एक दर्जन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए गुणात्मक व संस्कारयुक्त शिक्षा देने का वायदा किया है।
प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में स्कूल प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। स्कूल प्रशासन बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी बेहतर कार्य करेगा। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि शिक्षा सत्र 2024-25 में भोरंज स्कूल का नाम रोशन करके लिए अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों को फ्रेंडली वातावरण देकर गुणात्मक शिक्षा के लक्ष्य को पूरा करें। खेलकूद गतिविधियों व अन्य प्रतियोगात्मक प्रतियोगिताओं में समस्त विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान अध्यापक रणधीर सिंह, पंकज, विजय, बलवंत, विनोद कुमार, देशबंधू, राजेंद्र, राजकुमार, कल्पना, सोनिका, नीता, शालू, मीरां देवी, लक्ष्मी, आरती व अन्य उपस्थित रहे।