फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम क्षेत्र में गीले-सूखे कचरे के लिए चलेगा अभियान

Tue, 06 May 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के 11 वार्डों में सूखे-गीले कचरे के निष्पादन के लिए जागरूकता अभियान चलेगा। वार्डों में कचरे को अलग-अलग कर देने के लिए सफाई कर्मचारी विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करेंगे ताकि कचरे का सही तरीके से निष्पादन किया जा सके। शहर में कचरा निष्पादन की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग होने से सफाई कर्मचारियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर निगम हमीरपुर के 11 वार्डों में प्रतिदिन सफाई कर्मचारी सुबह के समय जबकि मुख्य शहर में तीन बार कचरा उठाने आते हैं लेकिन दुकानदार गीले और सूखे कचरे को एक साथ भरकर सफाई कर्मचारियों के पास दे देते हैं। गीले और सूखे कचरे के एक साथ होने से सफाई कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निष्पादन से भेजने से पूर्व कर्मचारी बाजार में एक जगह कचरे को अलग करने का कार्य करते हैं। वहीं कचरा ट्रीटमेंट प्लांट में गीले कचरे के साथ सूखे कचरे के होने से मशीनों को चलाने में दिक्कत आती है। गीले कचरे से बनने वाली खाद में सूखे कचरे के होने से पर्याप्त मात्रा में जीवाणु नहीं बन पाते हैं। जिससे खाद की खरीदारी भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम ने उपभोक्ताओं को कचरा अलग-अलग करके देने के निर्देश दिए हैं।

निगम के 11 वार्डों में सूखे-गीले कचरे के निष्पादन के लिए जागरूकता अभियान चलेगा। वार्डों में कचरे को अलग-अलग कर देने के लिए सफाई कर्मचारी विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक गर्ग, कार्यकारी आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें