फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा में स्थापना दिवस पर लगेगा रक्तदान शिविर

Mon, 28 Jul 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण एवं समाज सुधार संगठन की बैठक के बाद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। अपराध नियंत्रण एवं समाज सुधार संगठन की मासिक बैठक धनेटा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अनिल गुलेरिया ने की।
विज्ञापन

बैठक में आगामी गतिविधियों को लेकर गहन चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सितंबर में संगठन का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सुशील कुमार राणा ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान सदस्यों के बीच विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में यह भी तय किया गया है कि भविष्य में मासिक बैठक हर महीने के पहले रविवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें