फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर, चार छात्र घायल

Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बहुतकनीकी कॉलेज हमीरपुर परिसर में चार छात्र तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए हैं। दो छात्रों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों मौके पर बेसुध हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दोनों गंभीर घायल छात्रों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बहुतकनीकी कॉलेज हमीरपुर में राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। इसके चलते कॉलेज परिसर में काफी भीड़ है। वीरवार सुबह करीब 11 बजे बड़ू की तरफ से एक तेज रफ्तार कार कॉलेज परिसर के साथ लगती सड़क पर जा रही थी। इस दौरान कार चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। हालांकि सड़क के किनारे प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे छात्र खाना खाने जा रहे थे। इसके चलते कार चालक ने कार तो सड़क के दूसरी तरफ मोड़ दिया, लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार निकासी नाली के ऊपर से गुजरती हुई करीब 50 मीटर ऊंची ढांक पर जाकर एक घर की चारदीवारी से जा टकराई। कार की टक्कर से चारदीवारी भी टूट गई है। वहीं हादसे में चार छात्र कार की चपेट में आ गए। इनमें से दो को मामूली चोटें आई हैं और वे मौके पर नहीं मिले, जबकि मुनीष कुमार और अभिषेक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। छात्रों की हालत खराब होने से देर शाम तक उनके बयान नहीं लिए जा सके हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, एसपी अजय बौद्ध का कहना है कि कार को जब्त कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है, जबकि दोनों घायल छात्र क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें