फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में दुपट्टा फंसने महिला की मौत

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत कौलीं के पास एक महिला की बाइक का टायर में दुुपट्टा फंसने से मौत हो गई है। उसको प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार वर्षा (24) पत्नी विक्रम सिंह निवासी अप्पर झरलोग तहसील भोरंज जिला हमीरपुर अपने देवर के साथ एटीएम से पैसे निकालने लदरौर जा रही थी। जैसे ही दोनों बाइक पर कौलीं से 200 मीटर दूर पहुंचे तो वर्षा का दुपट्टा बाइक के टायर में फंस गया। टायर में दुपट्टा फंसने से वर्षा सड़क पर गिर गई और बेसुध हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से उसका देवर उसे तुरंत अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया। वहीं भोरंज पुलिस की मानें तो उनके पास हादसे संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है। हादसा कहां और कैसे हुआ, इसकी पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि दुर्घटना संबंधी पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर दुर्घटना संबंधी पुलिस को कोई शिकायत मिलती है तो मामले की छानबीन की जाएगी। इस समय पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें